आदित्यपुर के पार्वतीपुर में मां मनसा की पूजा
सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर के औद्योगिक क्षेत्र के
वार्ड संख्या 10 के पार्वतीपुर में परंपरागत तीन दिवसीय मां मनसा का पूजनोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसके तहत स्थानीय जलाशय भक्त श्रद्धालुओ द्वारा माता की कलश लाकर स्थापित कर मां मनसा का आह्ववन करते हुए पुजा अर्चना किया गया। अगले दिन माता का विधिवत पूजा अर्चना कर बलि पूजन किया गया। साथ ही राजेश महतो के द्वारा झुमर संगीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सरायकेला विधानसभा के जे एल के एम के प्रत्याशी प्रेम माडी के द्वारा किया गया। वहीं प्रेम माडी का स्वागत कमेटी के सदस्य तरुण महतो ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद भक्त श्रद्धालुओं के बीच पूजा समिति द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर करण महतो, राजीव महतो,विजय महतो, प्रोशनजीत महतो, रूपेश महतो, विनोद महतो, गोरांग महतो,पिन्टू महतो,शिक्षक वनमाली महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे।